23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: 9 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी चलने का अलर्ट, ये है 13 मार्च तक का मौसम

UP weather alert, Western disturbance active March 9, storm alert मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 9 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। मार्च बीतने के साथ तापमान खूब बढ़ेगा।

2 min read
Google source verification
मार्च महीने में तापमान 37 के पास

UP weather alert: Western disturbance active March 9, storm alert आईएमडी मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बताई गई है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम में वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। हवा की गति सामान्य से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे अधिक रहेगी। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में 13 तारीख का मौसम 20 साल गर्मी की ओर इशारा कर रहा है। समय के साथ मौसम बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जिले के सबसे बड़े अस्पताल के डायरेक्टर और सीएमओ ने नहीं देखा एक भी मरीज, सर्जिकल वार्ड खाली

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। बुधवार 5 मार्च का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कानपुर में कैसा रहेगा 6 से 13 मार्च के बीच का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मार्च का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।‌ बृहस्पतिवार 6 मार्च का तापमान 13 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 7 मार्च शुक्रवार का तापमान 14 से 32 डिग्री, शनिवार 8 मार्च का 14 से 32 डिग्री, रविवार 9 मार्च का 16 से 33 डिग्री, सोमवार 10 मार्च का तापमान 19 से 35 डिग्री, बुधवार 12 मार्च का 19 से 37 डिग्री, गुरुवार 13 मार्च का तापमान 20 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।