
जानें कहां ओला गिरने के साथ बारिश होगी
IMD weather alert forecast Kanpur weather CSA Kanpur भारत मौसम विज्ञान विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी हिमालय पर गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बारिश के साथ बर्फ गिरने की भी संभावना है। 13 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 12 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 24 घंटे में मौसमी हलचल चालू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। आगामी 12 मार्च मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
Kanpur weather forecast मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली पहाड़ी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
12 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
11 Mar 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
