
हमले के बाद अदृश्य दुश्मन से जंग के लिए खाकीं में अब भी अनंत ऊर्जा
कानपुर। खाकी का शब्द आते ही लोगों के जेहन में लाठी-डंडे, गालियां गूंज सुनाई देने लगती है। पर लॉकडाउन में खाकी ममतामई रूप में नजर आई है। चिलचिलाती धूप में पहरी बनी तो भूखों को भोजन कराना, बीमार को अस्पताल लेकर जाना, कोरोना हाॅटस्पाॅट इलाकों में निडर होकर ड्यिूटी करना पुलिस की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। अदृश्य दुश्मन के खिलाफ एक माह से चल रही जंग में पुलिस ने सबका दिल जीता तो वहीं एक जांबाज सिपाही वायरस की चपेट में आ गया। बावजूद निडर होकर अपने परिवार से दूर समाज की रक्षा के लिए पुलिस मुस्ैतद है।
एक माह से डटे
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से पूरे देश में लाॅकडाउन का ऐलान किया। इस महामारी के खिलाफ जंग में डाॅक्टर, पैरामडिकल स्टाॅफ, सफाईकर्मी, प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यूपी पुलिस लड़ रही है। जनपद में तैनात अधिकांश बड़े अफसरों ने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया तो वहीं पुलिसकर्मी, थानेदार भी परिवार से दूर रहकर अदृश्य दुश्मन के खात्में के डटे हैं।
चपेट में आया कांस्टेबल
रेड जोन इलाके में शामिल अनवरगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे। अपनी निगरानी में सभी पुलिस कर्मियों की जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने कांस्टेबल के संपर्क में आए थाना प्रभारी, दो दरोगा समेत 14 पुलिस वालों के सैंपल जांच को भेजे हैं। साथ ही इनसे थाने में ही रहने और सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा थाने और यहां बने आवास परिसर को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमित आए हेड कांस्टेबल मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे थाने में ही बने कमरे में रहते हैं।
ड्यिूटी को जी रहे
नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रमाकान्त पचैरी कहते हैं कि वर्दी धारण करते वक्त जो कसमें खाईं उसे जमीन पर उतार रहे हैं। कहा, ड्यिूटी को जी रहे हैं। मां-बाबूजी को हमारी चिता खूब रहती, लेकिन कर्तव्य के बात पर मनोबल वो भी बढ़ाते। इस शर्त संग कि बेटा अपना ध्यान रखना। गर्व से कहते हैं जिन्हें चैंबर में रहना चाहिए, वो ऑफिसर भी पसीना बहा रहे और हमसभी को इससे और मनोबल बढ़ता है। पचैरी कहते हैं कि इस अदृश्य दुश्मन पर जीत तय हैं। बस हमारे जनपद के लोग लाॅकडाउन का पालन करें और घर से बाहर नहीं निकलें।
खाकी की सराहना
काकादेव के गीतानगर निवासी राजेश खरे कहते हैं कि जिस तरह से कोरोना के खिलाफ पुलिस ने जंग लड़ी उसी का परिणाम है कि 23 करोड़ की जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस अपने पैर नहीं पसार सका। बताते हैं, मुझे दवा लेने जाना था। चैराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे। पैदल ही हम चल दिए तो दो पुलिसकर्मियों ने रोका। मैंने उन्हें अपनी समस्या उन्हें बताई। खुद अपनी बाइक से हमारी दखा लेकर घर पहुंचाया। समाजसेवी सौरभ श्रीवास्तव कहते हैं कि पुलिस एक सेना के जवान की तरह फ्रंट पर लड़ रही है। लोग अब तो फूलों की बारिश भी करते हैं। कहते हैं, डाॅक्टरों के साथ पीपीई किट के साथ कोविड-19 वार्ड में पुलिसकर्मी ड्यिूटी कर रहे हैं। वह अपनी जान की परवाह नही करते हुए समाज को बचा रहे हैं।
डंडे की जगह ममता-उदारता
एसएसपी अनंत देव तिवारी कहते हैं कि डंडे की जगह ममता, उदारता का चलाया हथियार मेरे लिए भी अनुभव पहला रहा। कोरोना ने दुनिया को हिला दिया है। हालात ने कानून-व्यवस्था के मायने बदल दिए। घरों में लोग खुद को कैद रखें इसके लिए डंडे की जगह ममता, उदारता का हथियार चलाया। अज्ञानता में कइयों ने शारीरिक दूरी के कायदों को तोड़ा तो कार्रवाई का दबाव भी बना, लेकिन मुझे नए हथियारों पर भरोसा रहा। धीरे-धीरे लोगों की दिनचर्या एवं जीने का तरीका भी बदल रहा है। लॉकडाउन का मतलब जमीन पर भी उतरने लगा है। पुलिस लोगों को खाद्य सामग्री दे रही। लोग अब स्वतरू पुलिस का सम्मान करने लगे हैं। पुलिस कर्मियों की सहूलियत को आठ-आठ घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
24 Apr 2020, 4:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश




