
5718 घरों को मिला सीवर कनेक्शन, खर्च हो गए 47 करोड़
कानपुर। घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए 4 वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी. अमृत योजना में डिस्ट्रिक्ट-2 बी के तहत 21 किमी. सीवर लाइन बिछाई जानी है. 4 वार्ड भन्नानापुरवा, फजलगंज, जूही और रानीपुर में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा. इसमें 5718 घरों को सीवर कनेक्शन दिया जाएगा. गुजरात की कंपनी भूगन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को 47 करोड़ में टेंडर दिया गया है. शासन से कंपनी को वर्कऑर्डर भी जारी किया जा चुका है. कंपनी को 2 साल में कार्य पूरा करना है.
इतनी दूरी की डाली जा रही है लाइन
गंगा में गिर रहे सीवेज को रोकने के लिए अमृत योजना के अंतर्गत शहर में डिस्ट्रिक्ट-1 और 2 के तहत लगभग 800 किमी. सीवर लाइन डाली जा रही है. वहीं डिस्ट्रिक्ट-1 में 290 किमी. सीवर लाइन की सफाई का कार्य नमामि गंगे के तहत किया जा रहा है. कल्याणपुर में 100 किमी और डिस्ट्रिक्ट-1 में 250 किमी सीवर लाइन बिछाये जाने का कार्य किया जाना है.
इन क्षेत्रों के लिए प्रोजेक्ट हुआ पास
अमृत योजना के अंतर्गत कई अन्य वार्डों में भी सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है. 112 करोड़ रुपए से नारामऊ और नानकारी में सीवर लाइन डालने के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है. इसके अलावा 105 करोड़ रुपए से चकेरी, सजारी, सनिगवां और श्याम नगर में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है.
ये भी जानना है जरूरी
47 करोड़ से 4 वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी. इसके तहत 5,718 घरों को सीवर का कनेक्शन दिया जाएगा. इसके अलावा 21 किमी. तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी. इस पूरे कार्य के लिए 2 साल की अवधि तय की गई है. इस बारे में जल निगम के जीएम आरके अग्रावाल कहते हैं कि 4 वार्डों में सीवर लाइन डालने के लिए टेंडर गुजरात की कंपनी को दिया जा चुका है. 2 साल में कंपनी को कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा है.
Published on:
22 Oct 2018 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
