कानपुर. बेटे की चाहते पूरी करने वाले एक अौर बाबा के काले कारनामे सामने आए है। पुत्र रत्न प्राप्ति की दवा देने के बहाने महिला तीर्थयात्री को चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र (जिला सतना मप्र) के जानकीकुंड मार्ग स्थित एक आश्रम के कमरे में बाबा ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद कराई। महिला ने पति को घटना की जानकारी देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होेते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।