
नाकाबंदी कर की वाहनों की जांच
सपोटरा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सपोटरा-नारायणपुर टटवारा सड़क मार्ग स्थित नारौली डांग चौकी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी भवानीसिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल, जीप, पिकअप, बस, ट्रक, बोलेरो की गहनता से जांच की गई। इस दौरान ११ वाहनों के चालान काटे गए।
५० वाहनों के काटे चालान
टोडाभीम. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 50 वाहनों के चालान काटे। थानाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान बालघाट थानाधिकारी परमजीत सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
करौली. विधानसभा क्षेत्र करौली के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस पीएस रेड्डी ने करौली विधानसभा के मतदान केन्द्र पैटोली, गुनेसरी, मोहनपुर, रघुवंशी, परीता आदि मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों की सामान्य व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही बूथ लेबल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आईजी पहुंची बूथों पर
करौली. पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर मालनी अग्रवाल ने करौली शहर सहित विभिन्न स्थानों के मतदान बूथों का अवलोकन किया। इस दौरान अग्रवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक को समाजकंटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी भी ली।
Published on:
24 Nov 2018 11:30 am
