5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानून व्यवस्था के जाने सुझाव

सपोटरा. यहां थाने में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रीती चंद्रा ने सीएलजी की बैठक ली, लेकिन सदस्यों का बैठक के प्रति रुझान कम दिखा। क्योंकि रजिस्टर में जितने सदस्यों की संख्या दर्ज है, उसके मुकाबले बहुत कम सदस्य मौजूद थे।
2 min read
Google source verification
karauli

सपोटरा थाने में सीएलजी की बैठक में मौजूद एसपी व सदस्य।

सपोटरा. यहां थाने में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रीती चंद्रा ने सीएलजी की बैठक ली, लेकिन सदस्यों का बैठक के प्रति रुझान कम दिखा। क्योंकि रजिस्टर में जितने सदस्यों की संख्या दर्ज है, उसके मुकाबले बहुत कम सदस्य मौजूद थे। एसपी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में सदस्यों से सुझाव मांगे। एसपी ने सीएलजी के रजिस्टर से सदस्यों की उपस्थिति ली। जिसमें ९० सदस्यों में से मात्र १४ सदस्य ही उपस्थित थे।
कई सदस्यों को एक-दो वर्ष पहले सीएलजी सदस्य बनाया था। लेकिन उनको इसका पता नहीं होने की जानकारी सामने आई।
नहीं बता सके बीट अधिकारी का नाम
इसके बाद सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सहयोग के बारे में पूछा। पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों से बीट अधिकारी के बारे मे जानकारी चाही तो कोई भी सदस्य बीट अधिकारी के बारे में नहीं बता पाया। पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को बीट अधिकारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीट अधिकारी के बारे में सम्बन्धित क्षेत्र की जानकारी रहती है। एसपी ने प्रत्येक बीट में बीट अधिकारी एवं बीट कांस्टेबल का नाम व मोबाइल नंबर दीवारों पर लिखाने के आदेश दिए। एसपी ने कहा कि बीट अधिकारी अपनीे बीट में आने वाले गांवों के लोगों की हर माह बैठक लेकर समस्या से रूबरू हो।
यह बताई समस्याएं
सीएलजी सदस्य कृष्णालाल गुप्ता ने तहसील के पीछे जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों का सेवन आदि अपराध होने के बारे में बताया। सूरजमल ने सपोटरा के हथाई पाडा, पीएनबी बैंक के पास एवं तालाई पर नशीले पदार्थों की बिक्री होने की बात बताई। लाला गुप्ता ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। सीताराम भूतिया ने नारौली डांग चौकी, सपोटरा थाना, दौलतपुरा चौकी पर स्टाफ की कमी बताई। आडाडूंगर के सुमेर व ईनायती के सुनील शर्मा ने क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, रमादेवी ने थाने में दो महिला कांस्टेबल लगाने की मांग की।
इस दौरान सपोटरा मोड़ पर जाम लगने की समस्या भी सामने आई। इस दौरान पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी। लोगों ने बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों की मांगों को पूरा कराने व समस्याओं का समाधान कराने का विश्वास दिलाया।
एसपी ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया है।एसपी ने कहा कि गांवों में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को यदि ग्रामीण अपने स्तर पर ही सुलझा ले तो यह सुविधाजनक रहेगा।