
निसूरा. महस्वा में आयोजित कन्हैया दंगल में प्रस्तुति देते गायक।
निसूरा. महस्वा गांव में मंगलवार को कन्हैया दंगल में गायकों ने धार्मिक व पौराणिक कथाओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुति दे श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। दंगल में आधा दर्जन गायन मंडलियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। दंगल में पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्हैया दंगल हमारी संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम बढता है। धार्मिक कथाओं से गांव का माहौल धर्ममय हो गया। दंगल में नांगलशेरपुर के मेडिया बुधराम ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता झूमने लगे। मोहनपुरा गांवड़ी के मेडिया हरिप्रसाद ने हरदौल भगत की कथा, महस्वा के मेडिया सीताराम ने केवट राजा की कथा सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। दंगल में सुनने के लिए लोगों की भीड उमडी। दंगल के समापन पर ग्रामीणों की ओर से मेडियाओं का सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भूरा, शिवजी पटेल, ओमप्रकाश महस्वा, जयेश शर्मा, रणजीत आदि मौजूद रहे।
भजनों की दी प्रस्तुति
मंडरायल. कस्बे में पुलिस थाने वाली देवी मंदिर पर भक्तों की ओर से सोमवार रात हुए जागरण में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतियों से श्रोता मुग्ध हो गए। हैडकांस्टेबल गोविन्द सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कस्बे निवासी छोटू शर्मा ने कलाकारों का सम्मान किया। मध्यप्रदेश के केलारस की शर्मा एण्ड पार्टी के गायकों ने लांगुरिया व अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। कमेटी सदस्य छोटू शर्मा, महेश शर्मा, आकाश शर्मा, भूलगिरी बाबा ने बताया की प्रत्येक माह को रात्रि जागरण होता है।
पदयात्रा २२ को
हिण्डौनसिटी. कोटरा ढहर गांव स्थित भूढ वाले हनुमानजी की द्वितीय पदयात्रा २२ सितम्बर को सुबह सात बजे नई मंडी शिवालय से रवाना होगी। पार्षद विष्णु गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा तेली की पंसरी, सिंघान, कारवाड होते हुए कोटरा ढहर पहुंचेगी। (प.स.)
पदयात्रा रवाना
करौली. यहां से मंगलवार को जयकारों के बीच नसीर बाबा के लिए पदयात्रा रवाना हुई। इस मौके पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। यात्रा में सुसज्जित रथ में नसीर बाबा की झांकी सजाई गई। पदयात्री डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे।
Updated on:
19 Sept 2018 11:56 am
Published on:
19 Sept 2018 11:56 am
