इस पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागृह प्रभारी जगदीश प्रसाद शर्मा को शौचालयों की सफाई व्यवस्था व सीवरेज लाइन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागृह प्रभारी से परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखने को भी कहा। निरीक्षण में कारागृह में पानी की भी कमी सामने आई, जिस पर कारागृह प्रभारी को शीघ्र जल कनेक्शन लेने और टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।