5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के लिए रहें एकजुट

करौली. भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोकसभा क्षेत्र करौली-धौलपुर में प्रदेश से लगाए गए प्रभारी जितेन्द्र मीणा ने निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में करौली जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ है।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

करौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते पदाधिकारी।

करौली. भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोकसभा क्षेत्र करौली-धौलपुर में प्रदेश से लगाए गए प्रभारी जितेन्द्र मीणा ने निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में करौली जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ है।हम युवा मोर्चा के दम पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने चुनाव के लिए युवा मोर्चा की भूमिका निर्धारित की।प्रभारी जितेंद्र मीणा ने बताया की भाजयुमो को प्रदेश से 14 सूत्री कार्यक्रम दिए गए हैं, जिसे पूरे करने हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ चुनाव के लिए एकजुट रहें। कार्यक्रम में भाजयुमो करौली जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी ने प्रदेश से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिम्मेदारियों को निष्ठा से पूरी करने की बात कही। मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ चुनाव के लिए एकजुट रहें। भाजपा के जिला महामंत्री के.के मित्तल, भरतपुर संभाग आईटी विभाग प्रभारी एडवोकेट देवानंद बैरवा, परम युवा मोर्चा महामंत्री महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।