21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान पर गिरा विद्युत तार, हुई मौत

करौली ञ्च पत्रिका. सदर थाना क्षेत्र के गुनेसरा गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर किसान पर गिर पड़ा। करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Mar 08, 2017

करौली ञ्च पत्रिका. सदर थाना क्षेत्र के गुनेसरा गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर किसान पर गिर पड़ा। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी धारासिंह गुर्जर ने बताया कि सोमवार को गुनेसरा गांव का चेतराम (27) पुत्र रामनिवास मीना खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकल रहा विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। जिससे वह झुलस गया। समीप के खेतों में काम कर रहे किसान व परिजन उसे गम्भीर हालात में करौली के अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचायत समिति प्रधान इन्दूदेवी जाटव ने अस्पताल पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।