4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरलोड ट्रॉली पलटी, हादसा टला

सपोटरा. बजरी के ओवरलोड व तेज गति से चलने वाले वाहन दुर्घटना का सबब बन गए हैं। हाडोती बनास नदी से बुधवार सुबह ओवरलोड बजरी भरकर तेज गति से आ रही टै्रक्टर-ट्रॉली मशावता सड़क मार्ग पर पलट गई। यहां सीसी बनाई गई सीसी सड़क पर बिछाई मिट्टी के दौरान चालक ने रफ्तार कम की तो ट्रॉली पलट गई। इस दौरान चालक ने टै्रक्टर ट्रॉली से कूदकर जान बचाई।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

ओवरलोड ट्रॉली पलटी, हादसा टला

सपोटरा. बजरी के ओवरलोड व तेज गति से चलने वाले वाहन दुर्घटना का सबब बन गए हैं। हाडोती बनास नदी से बुधवार सुबह ओवरलोड बजरी भरकर तेज गति से आ रही टै्रक्टर-ट्रॉली मशावता सड़क मार्ग पर पलट गई। यहां सीसी बनाई गई सीसी सड़क पर बिछाई मिट्टी के दौरान चालक ने रफ्तार कम की तो ट्रॉली पलट गई। इस दौरान चालक ने टै्रक्टर ट्रॉली से कूदकर जान बचाई।
गौरतलब है कि कोर्ट की रोक के बावजूद बनास नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय चालकों से रुपए लेकर वाहन छोड़ देते हैं।(निज संवाददाता)

सपोटरा. नारौली डांग पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ८ वाहनों को जब्त किया है। नारौली डांग चौकी प्रभारी भवानीसिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस चौकी के सामने ओवरलोड वाहन जीप, पिकअप, टेम्पो पर कार्रवाई की। इस दौरान ६ जीप ओवरलोड जीप, एक ओवरलोड टेम्पो व एक पिकअप को जब्त किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहनों के कागजात के अभाव में छह वाहन जब्त किए हैं।