5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज की एकजुटता पर जोर

टोडाभीम. शहराकर गांव में शनिवार को ब्राह्मण समाज का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। जिसकी अध्यक्षता टोडाभीम तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अध्यापक रमेश चन्द शर्मा ने की। कार्यक्रम में करौली जिले की विभिन्न तहसीलों से आए सभी तहसील अध्यक्षों एवं अन्य विप्र बंधुओं का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

समाज की एकजुटता पर जोर

टोडाभीम. शहराकर गांव में शनिवार को ब्राह्मण समाज का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। जिसकी अध्यक्षता टोडाभीम तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अध्यापक रमेश चन्द शर्मा ने की। कार्यक्रम में करौली जिले की विभिन्न तहसीलों से आए सभी तहसील अध्यक्षों एवं अन्य विप्र बंधुओं का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुटता पर जोर दिया। कुरीतियों से दूर रहने की बात कही। हिंडोन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, श्री महावीरजी के अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, महूं के अध्यक्ष शिवगोपाल शर्मा, सूरौठ के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, गुढ़ाचंद्रजी अध्यक्ष रमेशचन्द शर्मा, हिण्डौन के पूर्व अध्यक्ष देवीशरण शर्मा, नादौती अध्यक्ष रमेशचन्द शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। हिण्डौन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने 25 नबंवर को हिण्डौन के चोखे पैराडाइज में होने वाले ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए विप्र बन्धुओं को उसमे आमंत्रित किया। समारोह में ब्राह्मण समाज के युवा तहसील अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा बालाजी, कंजोली से महेशचन्द शर्मा, खेडाजमालपुर से कैलाशचन्द शमा, बाबूलाल जोशी, लखन अजीजपुर, बबली सांकरबाड़ा, मुकेश महस्वा, गजानंद शर्मा नांद, चिराग शर्मा आदि मौजूद रहे।