यह सड़क मार्ग सूरौठ से विजयपुरा, बाजना, हिंडौन सिटी के लिए निकलता है, जिस पर अतिक्रमण की भरमार है। रविवार दोपहर भी मु य सड़क पर करीब आधा घण्टे तक जाम लगा रहा है, जिससे उमसभरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर स्थित कस्बे के मु य चौराहे (गांधी स्मारक चौराहा) पर काफी लोगों ने लकड़ी व लोहे से निर्मित खोखे एवं थडिय़ों को सड़क पर रख अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे सड़क संकरी हो गई है।