4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रमदान से निखरा प्राचीन कुण्ड

गुढ़ाचन्द्रजी. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को कस्बे के माली मोहल्ले स्थित प्राचीन कुण्ड में श्रमदान किया गया। लोगों में श्रमदान के प्रति उत्साह दिखा।सुबह ८ बजे लोग अपने घरों से गेंती, फावड़ी व परात लेकर कुण्ड पर पहुंच गए। जहां पूर्व सरपंच नत्थूसिंह राजावत,पंचायत प्रसार अधिकारी बालमुकुंद गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कुण्ड में फावड़ी चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

लोगों में श्रमदान के प्रति उत्साह दिखा।

गुढ़ाचन्द्रजी. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को कस्बे के माली मोहल्ले स्थित प्राचीन कुण्ड में श्रमदान किया गया। लोगों में श्रमदान के प्रति उत्साह दिखा।
सुबह ८ बजे लोग अपने घरों से गेंती, फावड़ी व परात लेकर कुण्ड पर पहुंच गए। जहां पूर्व सरपंच नत्थूसिंह राजावत,पंचायत प्रसार अधिकारी बालमुकुंद गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कुण्ड में फावड़ी चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महिला-पुरुषों ने कुण्ड से सूखे पत्ते, पॉलीथिन, खाली प्लास्टिक बोतल सहित अन्य कचरे को निकाला। वहीं बबूलों की कटाई की। लोगों ने साथी आगे हाथ बढ़ाना... जैसे गीत गाते हुए श्रमदान किया। करीब दो घंटे श्रमदान के बद कुण्ड की सूरत निखर गई। जिससे अब बारिश में कुण्ड में स्वच्छ पानी आने की उम्मीद है।
इस मौके पर हैड कांस्टेबल सतीश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रा जागा, श्वेता सोनी, भावना जागा, रामकेश माली, अंकित गोयल, शीतल कुमार, मनसुख, मोहित गुप्ता, प्रकाश पटवा, रामकिशन माली सहित तीन दर्जन से भी अधिक लोग श्रमदान में शामिल थे।
जल बचाने का लिया संकल्प
श्रमदान से पूर्व आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने घटते जल पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर पंचायत प्रसार अधिकारी बालमुकंद गुप्ता व पूर्व सरपंच नत्थूसिंह राजावत आदि ने कहा कि बढ़ते दोहन से पृथ्वी पर लगातार जल की कमी होती जा रही है। इसलिए वह दिन दूर नहीं जब हम जल के लिए तरस जाएंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों ने जल बचाने का संकल्प लेते हुए पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागृति पैदा होगी। (पत्रिका संवाददाता)