25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Karauli / मांढ़े मांढऩे, वाद-विवाद में दिखाई तर्क शक्ति, अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

मांढ़े मांढऩे, वाद-विवाद में दिखाई तर्क शक्ति, अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

www.patrika.com
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 5:09 PM IST

karauli hindi news

मांढ़े मांढऩे, वाद-विवाद में दिखाई तर्क शक्ति, अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

करौली. अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में यहां अग्रवाल समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां अग्रवाल सेवा सदन में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा दर्शाई।

इस मौके पर अग्रवाल महिला समाज की ओर से अग्रवाल समाज सदन में मांढऩा एवं मोबाइल वरदान या अभिशाप एवं कन्या भ्रूण हत्या विषय पद वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मांढऩे मांढ़ अपनी कला दर्शाई।

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बताया कि मांढऩा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिव्या बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पूजा गोयल द्वितीय रही।

इसी प्रकार मोबाइल वरदान या अभिशाप विषय को लेकर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जया मंगल प्रथम एवं दिव्या बंसल द्वितीय स्थान पर रही। मांढऩा प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सुलेखा सिंहल प्रथम, सीमा गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कन्या भ्रूण हत्या विषय पर महिला वर्ग में हुई प्रतियोगिता में भारती गुप्ता ने पहला स्थान पाया, जबकि लक्ष्मी गोयल दूसरे स्थान पर रही। सभी प्रतियोगिताओं में महिला मण्डल की महामंत्री शालिनी सिंहल, पूर्व अध्यक्ष रेणु गुप्ता, उर्मिला, राजकुमारी, रेखा गोयनका, प्रियंका, सुनीता, आशा बजाज, कृष्णा, सुमन, नीतू, चन्द्रकांता सहित अन्य ने सहयोग किया।

बच्चों ने लपकी जलेबी
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। सामान्य ज्ञान और जलेबी दौड़ प्रतियोगिता हुईं। सामान्य ज्ञान में 115 एवं जलेबी दौड़ में 76 ने युवाओं व बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओ में युवा संगठन के कार्यक्रम प्रभारी संजय गुप्ता के साथ राहुल गर्ग, तुषार गर्ग, सागर, अंकुश, मोहित, जितेंद्र बंसल, विमल बंसल, अशोक गुप्ता, मुकेश आदि ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता का समाज अध्यक्ष विशम्वर दयाल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सुमित गर्ग, मंत्री मदनमोहन गुप्ता ने आदि ने निरीक्षण किया।