इस मौके पर कन्हैयालाल शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, चंद्र प्रकाश मीणा, देवव्रत मीणा, जाकिर खान, सुरेश गुर्जर, राज मीणा, भगत सिंह डागुर, जामफल, नरेंद्र खटाना, सीताराम, विकास लिलौटी, चौथीलाल एवं गिर्राज मीणा आदि मौजूद रहे।
इधर, डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मासलपुर. डुकावली पंचायत के राशन डीलर द्वारा गेहूं व केरोसिन की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। वहीं रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का आरोप भी है।इस मामले में इस्तगासे के आधार पर मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाधिकारी रामदेव सिंह ने बताया कि डुकावली की ढाणी चतुर्भुज का बेडा निवासी जगमोहन गुर्जर ने राशन डीलर झूमरलाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बताया कि डीलर ने रसद सामग्री वितरण रिकॉर्ड में गड़बड़ी की है। प्राथमिकी में डीलर पर ६.१५ क्व्ंिाटल गेहूं एवं १८०.५० लीटर केरोसिन की कालाबाजारी करने का आरोप है।