30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगा की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

करौली जिले में मंगलवार को एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भानकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत है। उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन के अवकाश से लौटकर मंगलवार को ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटकर आई थीं।
2 min read
Google source verification
Karauli woman patwari death

फोटो पत्रिका नेटवर्क

Karauli woman patwari suicide : करौली। जिले में टोडाभीम कस्बे में मंगलवार को एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भानकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत है। उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन के अवकाश से लौटकर मंगलवार को ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटकर आई थीं और ड्यूटी पूरी कर जोशी पाड़ा क्षेत्र अपने किराए के मकान पहुंची। जहां उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जनाकारी मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई, तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

सहकर्मी महिला पटवारी के साथ रहती थी मृतका

जानकारी के अनुसार, मृतका अपनी एक सहकर्मी महिला पटवारी के साथ किराए के एक कमरे में रहती थीं। सहकर्मी महिला पटवारी अवकाश पर चल रही है। जिससे उगन्ती कमरे पर अकेली ही थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ अमन चौधरी, तहसीलदार दिनेश मीना सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंची। लेकिन कमरे में अंदर से कुंदी लगी होने से पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया।

यह भी वीडियो देखें

एक साल पहले ही हुआ था विवाह

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन अलवर से टोडाभीम के लिए रवाना हो गए। उगन्ती प्रजापत की वर्ष 2022 में पटवारी पद पर नियुक्ति हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व 6 अप्रेल 2025 को उनका विवाह अलवर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुआ था। विवाह के बाद से वह अपनी नौकरी टोडाभीम क्षेत्र में ही कर रही थीं।

पुलिस जांच में जुटी

आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।