
तीन फीट गहरा गड्ढ़ा हादसे को दे रहा न्योता
करौली.(ग्रामीण). जिला मुख्यालय से १३ किलोमीटर की दूरी पर सायपुर गांव में जर्जर सड़क हादसे को न्योता दे रही है। सड़क पर गड्ढ़ा भी हो रहा है। जिसमें वाहन चालक व राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय निवासी सुनील चतुर्वेदी राजकुमार चतुर्वेदी, सुनील कुमार चतुर्वेदी, नवीन शर्मा, लवकुमार चतुर्वेदी, शिवलहरी चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क निर्माण का निर्माण करीब डेढ़ साल पहले ही हुआ है, लेकिन घटिया सामग्री उपयोग में लेने से सड़क टूट गई है।
सड़क पर करीब तीन से चार फीट गहरा गड्ढ़ा हादसे को न्योता दे रहा है। रात के समय अंधेरा रहने से गड्ढ़े में गिरने का भय रहता है। इसमें कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। यहीं पर कूडा-करकट पड़ा रहता है। जिससे गंदगी हो रही है। बदबू से हालत खराब रहती है। रात्रि में तो लोगों ने रास्ते से निकलने के लिए अलग से पगडंडी वाला रास्ता बना लिया है, क्योंकि लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। इस गड्ढ़े की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने गड्ढ़े को भरवाने की मांग की है।
सिटी पार्क में अव्यवस्थाएं
ज्ञापन सौंपा
करौली.ञ्च पत्रिका. शहर के सिटी पार्क में समस्याओं को लेकर लोगों ने नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीरा कुशवाह, ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाशचंद, पुरुषोत्तम गुप्ता, गोविन्द गुप्ता आदि ने बताया कि पार्क में कई अव्यवस्थाएं है। फव्वारा कई दिनों से खराब है। पार्क का पीछे का टे्रक काफी समय से खराब है। पार्क के शौचालय में नल कनेक्शन नहीं है। पार्क की नियमित सफाई नहीं होती है। बैठने की बेंच टूटी हुई है। पार्क में शाम के समय समाजकंटकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है। शाम को पुलिस गश्त कराने की मांग भी की है।
Updated on:
29 Oct 2018 11:38 am
Published on:
29 Oct 2018 11:38 am
