
छप्परपोश में आग से जला सामान
सपोटरा. ग्राम पंचायत लूलौज में छप्परपोश मे आग लगने से अनाज सहित घरेलू समान जलकर राख हो गया। सरपंच घनश्याम लूलौज ने बताया कि लूलौज निवासी नरपतसिंह पुत्र भरोसी मीना के छप्परपोश में आग से पशुचारा, ओढने-बिछाने के कपड़े, अनाज आदि जल गया। पीडित नरपतसिंह आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
छप्पर में आग लगाने का आरोप
करौली. छप्परपोश में आग लगने के मामले में पीडि़त ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इसी गांव की एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में पीडि़त बाबू पुत्र चौथ्या बैरवा निवासी बुन्देलाकापुरा मकनपुर ने बताया कि वह छप्परपोश में सो रहा था। १२ नवम्बर को तड़के करीब चार बजे इसी गांव की एक महिला ने माचिस से छप्पर में आग लगा दी। छप्पर में लपटें देखकर काफी भीड़ जमा हो गई। आरोपी महिला से उनका विवाद चल रहा है। रंजिशवश उसने आग लगाई है
Published on:
14 Nov 2018 12:02 pm
