5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर लगा जाम, डेढ़ घंटे फंसे रहे लोग

गोठरा. सपोटरा मोड के चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जाम लगने से लोगों को काफी परेशान उठानी पड़। जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में फंसने के बाद लोग निकलने के लिए काफी मशक्कत करते रहे।
2 min read
Google source verification
karauli

फिर लगा जाम, डेढ़ घंटे फंसे रहे लोग

गोठरा. सपोटरा मोड के चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जाम लगने से लोगों को काफी परेशान उठानी पड़। जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में फंसने के बाद लोग निकलने के लिए काफी मशक्कत करते रहे।
जाम लगने के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उस समय तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीणा उस ओर से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। तहसीलदार ने भी पैदल चलकर जाम खुलवाने में
मदद की।
रहती है समस्या
सपोटरा मोड़ चौराहे पर जाम की यह समस्या नई नहीं है। अक्सर जाम लगता रहता है।
जिससे राहगीर व वाहन चालक परेशान उठाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता नन्दपाल खावदा, रामू गुप्ता, अशोक सिंघल, लक्ष्मीचन्द गुप्ता, हेमन्त कुमार आदि ने बताया कि पुलिस प्रशासन को कई बार अवत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।चौराहे पर ठेले व वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जो जाम का कारण
बनते हैं।
बायपास की मांग
जाम से निजात के लिए सपोटरा के लोग सपोटरा मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए बायपास बनवाने की मांग भी चल आ रही है। लोगों का कहना है कि बायपास बन जाए तो भारी वाहन कस्बे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

नालियां अवरुद्ध
महूइबा्हिमपुर ञ्च पत्रिका. कस्बे के वार्ड नंबर आठ कीचड़ से अवरुद्ध नालियों स ेघरों से निकलने वाले गंदे पानी का रास्ते में भराव हो रहा है। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप होने से संक्रामक बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। लोग मौसमी बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं। वहीं रास्तों में जल भराव से ग्रामीणों का सुगम आवागमन मुहाल हो रहा है। वार्डवासी खूबी शर्मा, माधो प्रजापत ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई और जल निकासी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने नालियों की सफाई कराने की मांग की है। (निज संवाददाता)