12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल समस्या के समाधान के लिए 4 सूत्रीय मांगे लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ अनशन पर आमजन, नहीं सुन रही सरकार

समय रहते समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन कर सकते हैं लोग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 20 Jun 2018, 6:59 PM IST

news

पेयजल

करौली.
मासलपुर में जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते पेयजल समस्या से त्रस्त कस्बेवासियों का धरना-प्रर्दशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए 4 सूत्रीय मांगों लेकर कस्बेवासियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को ५ जने जिनमें भाजपा के पंचायत समिति सदस्य शिम्भू दयाल मीणा, रामभरीोसी धोबी, बीरअल पगजापत योगेश कौशिक व रफीक साईं धरने पर बैठे।

इससे पूर्व लोगों ने जुलूस निकाल कर जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।वरिष्ठ लिपिक को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सांैपा। ज्ञापन में कहा गया है,कि प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की और से अभी तक कोई समाधान नही किया गया है। जिससे जनाक्रोश बढऩे लगा है। साथ समय रहते समस्या का स्थाई समाधान नही हुआ तो आदोलन भड़कने की चेतावनी भी दी गई।

गौरतलब है, कि पेयजल समास्या के समराधान के लिए कस्बे में तीन दिन से आदोलन चल रहा है।चार सूत्रीय मागों लेकर लोग मुख्य बाजार स्थित जगात वाले हनुमान मंदिर पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए हैं। ज्ञापन देने वालों में बिहारी लाल शुक्ला शिवकुमार शर्मा, अभिमन्यु कौशिक, सदन प्रकाश, ब्रजभूषण कौशिक, मुनीर खान, मनोज पांचाल, समेत कई लोग मौजूद थे।

तिमनगढ़ किले के पास मेला
गंगादशमी के अवसर पर २२ जून को क्षेत्र के तिमनगढ़ किले के समीप सागर सरोवर पर मेले का आयोजन होगा। ग्राम पंचायत की ओर से मेले की तैयारिया कर ली गई।

गौरतलब है, कि सागर सरोवर पर प्रतिवर्ष गंगा दशमी के पर्व पर मेला भरता है।इस दौरान श्रृद्धालु सागर सरोवर में स्नान कर मनौती मांगते है। मेले में करौली-धौलपुर जिले के हजारों की संख्या में श्रृद्धालु भाग लेते हैं।

क्षेत्र के लोगों में सागर सरोवर की तीर्थ के रूप में मान्यता है।सरपंच जितेन्द्र गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मेले की तैयारियां कर ली गई हैं। मेले में शिरकत के लिए डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम एवं करौली नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर को आमंत्रित किया गया है।
— बैकुण्ठनाथ शर्मा।