6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथा में भजनों पर किया नृत्य

हिण्डौनसिटी. दिव्य भक्त मण्डल की ओर से प्रभू पैलेस में चल रही भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा में गुरुवार को गोवर्धन पूजा की गई। कथावाचक महामंडलेश्वर दिव्यमोरारी बापू ने इंद्र के मान मर्दन और गिरिराज धरण की कथा पर प्रवचन किए।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

कथा में भजनों पर किया नृत्य

हिण्डौनसिटी. दिव्य भक्त मण्डल की ओर से प्रभू पैलेस में चल रही भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा में गुरुवार को गोवर्धन पूजा की गई। कथावाचक महामंडलेश्वर दिव्यमोरारी बापू ने इंद्र के मान मर्दन और गिरिराज धरण की कथा पर प्रवचन किए। कथा वृतांत में उन्होंन एकादशी के व्रत का महात्य भी बताया। सूर्योदय होने पर अंधकार मिट जाता है। उसी प्रकार व्रत और नियम पालना ने मन के विकारों से मुक्ति मिलती है।कथा के दौरान गोवर्धन की विधिवत पूजा की गई। साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया। संगीतमय कथा में भजनों पर महिलाओं ने विभोर हो नृत्य किया।
प्रसंग सुन हुए विभोर
मण्डरायल. समीपवर्ती बर्रेड गांव स्थित शिव मंदिर पर संत भुलगिरी बाबा के सानिध्य में ग्रामीणों की ओर से आयोजित भागवत कथा में गुरुवार को भगवान कृष्ण और रुकमणी के विवाह का मंचन किया गया। कथा वाचक आचार्य गिरीश चंद शास्त्री ने कथा के छठे दिन भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता मुग्ध हो गए। इस मौके पर भजन भी हुए। जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। (निज संवाददाता)