4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

टोडाभीम. पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत शनिवार को उपखंड क्षेत्र के बालघाट थाने की पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती व अपहरण के प्रयास जैसे संगीन मामलों में वांछित दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

टोडाभीम. पुलिस की गिरफ्त में इनामी अपराधी।

टोडाभीम. पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत शनिवार को उपखंड क्षेत्र के बालघाट थाने की पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती व अपहरण के प्रयास जैसे संगीन मामलों में वांछित दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बालघाट थानाधिकारी सैयद शरीफ अली के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर करीब सवा साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी सिया उर्फ सियाराम मीना पुत्र किशोरीलाल मीना निवासी कमालपुरा को गिरफ्तार किया है।
हथियारों से लैस होकर अभियंता को पीटा था
थानाधिकारी ने बताया कि सिया उर्फ सियाराम मीना पर हथियारों से लैस होकर अपने साथी सरदार मीना, पायलेट उर्फ रजनेश मीना, काडया उर्फ तेजराम मीना के साथ खनिज विभाग के अभियंता मोइनखान का अपहरण कर उसे जंगलों में लेकर मारपीट करने, उससे जीपीएस मशीन और उसका मोबाइल छीनने का मामला दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई टीम में हैड कांस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज कुमार शामिल थे।
जयपुर पुलिस को भी थी तलाश
थानाधिकारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि सिया उर्फ सियाराम मीना मालवीय नगर जयपुर थाने के दस हजार के इनामी आरोपियों की सूची में शामिल है। इसके साथ ही उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से भी दो स्थाई वारंट जारी किए हुए हैं।