4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारीला में दिखी बाघिन, ग्रामीण भयभीत

मण्डरायल. समीपवर्ती नींदर पंचायत के झारीला गांव में बाघ का मूवमेंट बना होने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह जगन्नाथसिंह, माधोसिंह के घर के पीछे रास्ते में उनको बाघ दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर रेंजर प्रदीप शर्मा, रामबाबू सिंह, बच्चूसिंह सिनसिनवार, टाइगर ट्रेकर फूलङ्क्षसह मौके पर पहुंचे और पगमार्क लिए।
2 min read
Google source verification
karauli

झारीला में दिखी बाघिन, ग्रामीण भयभीत

मण्डरायल. समीपवर्ती नींदर पंचायत के झारीला गांव में बाघ का मूवमेंट बना होने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह जगन्नाथसिंह, माधोसिंह के घर के पीछे रास्ते में उनको बाघ दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर रेंजर प्रदीप शर्मा, रामबाबू सिंह, बच्चूसिंह सिनसिनवार, टाइगर ट्रेकर फूलङ्क्षसह मौके पर पहुंचे और पगमार्क लिए।
ग्रामीण नरेन्द्र सिंह, रामपालसिंह, दशरथ सिंह नरपालसिंह, अमरसिंह ने बताया खेत पर सिंचाई करने जाने के दौरान उनको बाघ दिखाई दिया था, शोर करने पर वह जंगल की ओर चला गया। इधर रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि झारीला गांव में घरों के पीछे व रास्तों से बाघ के पगमार्क लिए है। यह पर्गमार्क बाघिन सुंदरी टी-92 के हैं। जिसका मूवमेंट गौलार के नाले की तरफ है। बाघिन पर नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन: झारीला, हरिपुरा, मदनपुरा गांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर बाघिन से सुरक्षा करने व नींदर फीडर से निकली थ्री फेज लाइट को दिन में देने की मांग की है।ज्ञापन में बताया है कि क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बना हुआ है।
ऐसे में ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे। वन विभाग बाघ से सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।इस समय सिंचाई व अन्य कार्य का दौर चल रहा है। लेकिन बाघ के डर के कारण ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। इससे फसल सूख रही है। डर के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इधर थ्री फेज बिजली रात को दी जा रही है। रात को बाघ का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में बिजली दिन में दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेन्द्र सिंह, अनार सिंह, पंचम सिंह, नरपाल सिंह, रामपाल सिंह, रामनाथ सिंह, कल्ला माली, रानू माली, होरीलाल माली, रघुराज पन्नू शिवदयाल पंचायत समिति सदस्य वसुधा नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
(निज संवाददाता)