
टोडाभीम. शंाति समिति की बैठक में मौजूद सीएलजी सदस्य।
टोडाभीम. मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में शनिवार को थानाधिकारी रमेश सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक आमजन से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने, अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सहयोग करने पर जोर दिया। कस्बे में सट्टा, नशा के गुपचुप तरीके से बढ़ते कारोबार पर भी सदस्यों ने चिंता व्यक्त कर पुलिस से रोकथाम की मांग की। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष रूपसिंह मीना ने थानाधिकारी से कस्बे में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं व जुआ-नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने आशंका जताई कि नशे में लिप्त लोग ही चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं अंजाम देते हैं।
नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था
सीएलजी सदस्यों ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई पुलिसकर्मी तैनात होने के बाद भी व्यवस्था सुधर नहीं रही है।सदस्यों ने कहा कि कस्बे में मुंह पर स्कार्फ बांध कर घूमने वाले बाइक सवारों पर रोक लगनी चाहिए। थानाधिकारी ने कहा कि कस्बे में जो भी किरायेदार रहते है उन सबका पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जाएगा।
जिसमें के लोगों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की बात कही। बैठक में पालिका के कमल मीना ने आरोप लगाया कि पुलिस की उदासीनता से नशा, सट्टा आदि का कारोबार बढ़ रहा है।
Published on:
10 Feb 2019 12:14 pm
