4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग उगल रहा सूर्य, गर्मी से बेहाल लोग

गुढ़ाचन्द्रजी माड़ क्षेत्र में इन दिनों सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गत एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से कस्बे सहित आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्म हवा के चलते लोग लू की चपेट में आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

karauli

गुढ़ाचन्द्रजी
माड़ क्षेत्र में इन दिनों सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गत एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से कस्बे सहित आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्म हवा के चलते लोग लू की चपेट में आ रहे हैं।
आसमान में सूरज की तेज किरणें आग उगल रही है। इसी का नतीजा है कि दिन का अधिकतम तापमान ४४ डिग्री सेमी पहुंच गया है। और रात का न्यूनतम तापमान २९ सेमी दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में तेज किरणें चुभने लगी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बीमार होने लगे है। इनमें बच्चे अधिकतम है। भीषण गर्मी के चलते बाजार सहित बस स्टेण्ड़ दोपहर के समय में सूना नजर आने लगा है।
लोग गर्म चीजों से पहरेज कर ठंडी चीजों को अधिक काम में ले रहे हैं। इधर गर्म हवाओं से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।