
नादौती के अंतर्गत कैमरी उप डाकघर में सोमवार को जमा ग्राहकों की भीड़।
नादौती. समीपवर्ती कैमरी गांव स्थित उपडाकघर ऑनलाइन नहीं होने से वर्तमान संचारक्रांति के युग में हजारों सैनिक परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तत्कालीन केन्द्रीय संचार मंत्री सचिन पायलट ने इस डाक घर को हाईटैक सुविधा युक्त बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह डाकघर ऑनलाइन नहीं हुआ है। पीएलआई, आरपीएलआई में जमा होने वाली राशि के लिए पास बुकों को नादौती डाक घर में भेजा जाता है। वहीं ऑनलाइन सुविधा के अभाव में लेन देन जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। करीब दो दर्जन छोटे बड़े गांव ढाणियों के मध्य स्थित उक्त डाकघर में विभागीय अनदेखी के चलते डाक वितरक पद करीब डेढ़ दशक से अधिक समय से रिक्त पड़ा हुआ है। इस सम्बन्ध में पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह खटाना ने सोमवार को डाक अधीक्षक सवाईमाधोपुर सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेज डाकघर को ऑनलाइन करने व रिक्त पदों को भरने की मांग की है। कैप्टन ने बताया कि कैमरी परिक्षेत्र की दो दर्जन से अधिक गांव ढाणियों में हजारों सैनिक परिवार निवास करते हंै।
Updated on:
09 Apr 2019 12:14 pm
Published on:
09 Apr 2019 12:14 pm
