सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा सरकार के करोड़ों रुपए खर्च कर गांवों में मनरेगा योजना के तहत तलाई खुदाई कार्य कराया जाता है। पोखर व तालाबों की खुदाई के बाद पंचायत प्रशासन न इनकी पालों को लेकर गंभीर रहता है, न ही इनके इर्द गिर्द चेतावनी बोर्ड लगाता है। इससे बारिश के दिनों में पोखर-तालाब पानी से लबालब हो जाते हैं। विशेष बात यह है कि अधिकांश तालाब आबादी क्षेत्रों के समीप ही होते हैं। जिससे गावों में रोजमर्रा के उपयोग का पानी भी उसमें संग्रहित होता है।