पुलिस के अनुसार, युवक खेमचंद मीणा का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसके साथ भागकर शादी करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर खेमचंद ने पहले ईयरफोन की लीड से युवती का गला घोंटा। जब वह बेहोश हो गई, तो उसने पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।