कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में कनिष्ठ चिकित्सकों सहित चिकित्सकों के दस पद स्वीकृत है, लेकिन इनमें से आधे पद खाली है। मरीजों का आरोप है कि चिकित्सालय में दंत चिकित्सक अक्सर नहीं मिलती है, जिससे दंत सम्बन्धी रोगों का इलाज नहीं हो पाता। इस बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ. केके शर्मा से पूर्व में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें निजी चिकित्सालय की ओर रुख करना पड़ता है। अस्पताल में प्रतिदिन तीन सौ से चार सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन रिक्त पदों के कारण समुचित इलाज नहीं मिल पाता।