राजपूत सभा ने जताया शोक
हिण्डौनसिटी. जोधपुर की पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी के निधन पर राजपूत सभा की तहसील इकाई हिण्डौन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तहसील अध्यक्ष सत्यस्वरूप सिह ने बताया कि पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी राष्ट्रीय विचारधारा की महिला थी। शोकसभा में नत्थूसिंह राजावत, शिशुपाल सिंह जादौन, अजय सोलंकी, नरोत्तम सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, उम्मेद सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।