Hindaun News : हिण्डौनसिटी. ट्रिपल मर्डर के मामले में 23 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी को नई मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पीलवा निवासी मानसिंह राजपूत है। नई मंडी थाना पुलिस के अनुसार गंगापुरसिटी जिले के टोडाभीम क्षेत्र के 10 मार्च 2001 को घटना से आरोपी फरार चल रहा था। वह जैसलमेर, औरंगाबाद, नरैना, बरेली, होशंगाबाद एवं विभिन्न जगहों पर अलग-अलग स्थानों पर नाम-पता बदलकर छिपता फिर रहा था।