4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं भी चौकीदारÓ अभियान का शुभारंभ

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे 'मैं भी चौकीदारÓ अभियान का शुभारंभ लड्डू बांटकर किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कैम्प चला रखे हैं। उनमें यह महत्वपूर्ण कैम्पेन है।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli

गुढ़ाचन्द्रजी में 'मैं भी चौकीदारÓ अभियान के शुभारंभ पर लड्डू बांटते भाजपा कार्यकर्ता।

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे 'मैं भी चौकीदारÓ अभियान का शुभारंभ लड्डू बांटकर किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कैम्प चला रखे हैं। उनमें यह महत्वपूर्ण कैम्पेन है। भाजपा नेता ने मैं भी चौकीदारÓ शब्द को परिभाषित करते हुए बताया कि 'हर कोई गरीबी, भ्रष्टाचार, गंदगी, आतंकवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है। वही चौकीदार है। साथ ही कहा कि जो भी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। वह भी चौकीदार है। भाजपा नेता ने कहा कि ३१ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के पांच सौ से भी अधिक स्थानों के मतदाताओं को विडियो कांफ्रेंस तकनीक से सीधा जुड़ेंगे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 'मैं भी चौकीदारÓ नारे को बुलंद किया। इस मौके पर विशम्भर साहू, मदन सिसोदिया, शकील सांई, महेन्द्र परमार, धीरज मिश्रा, विजय गुर्जर मौजूद थे।