
हिण्डौनसिटी. जगदंबा बाजार में पाइप लाइन टूटने से व्यर्थ बहता पानी।
हिण्डौनसिटी. पुर्नगठित शहरी पेयजल योजना के तहत मोहननगर क्षेत्र में डाली गई पाइप लाइन शनिवार को पानी के प्रेशर की जांच के दौरान टूट गई। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पानी के प्रेशर की जांच में ही लाइन टूट जाने से पाइप लाइन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मोहननगर पार्क में बनाई गई टंकी से पानी की प्रेशर की जांच के लिए शनिवार दोपहर में तीन इंच की वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) पाइप लाइनों में पानी छोड़ा गया। तभी जलदाय विभाग के एक्सईएन के पुराने क्वार्टर के समीप जगदंबा मार्केट में पाइप लाइन टूट गई। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया और जगदंबा बाजार की दुकानों के आगे जमा हो गया। इस पर दुकानदारों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया, जिन्होंने आनन-फानन में टंकी पर कर्मचारी को सूचना देकर पानी सप्लाई को बंद कराया। जगदंबा बाजार के दुकानदारों ने बताया कि करीब एक माह पहले ही बाजार में पाइप लाइन डाली गई हैं और पहली बार पानी के प्रेशर की जांच में ही लाइन टूट गई। इससे पेयजल योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
लैब में फेल हुई थी पाइप लाइन
पुर्नगठित शहरी पेयजल योजना का कार्य शहर में एक फर्म द्वारा किया जा रहा है। इस फर्म ने पेयजल सप्लाई के लिए शहर के करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में तीन इंच व पांच इंच की पाइप लाइन डाली है। गत माह जलदाय विभाग के सतर्कता दल ने इस फर्म की ओर से डाली गई लाइनों के नमूने लेकर नेशनल टेस्ट हाउस से जांच कराई तो उन्हें विभाग के तय मानकों के अनुकूल नहीं पाया गया।
इंटर कनेक्शन का चल रहा कार्य
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता भीमसेन तनेजा ने बताया कि शहर में इन दिनों पाइप लाइनों के इंटर कनेक्शन का कार्य चल रहा है। जगदंबा मार्केट में टी-बैण्ड हटने अथवा ज्वाइंट टूटने से पाइप लाइन से पानी निकल गया होगा। इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
Published on:
24 Mar 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
