
करौली. सारथी सेवा सदन में शैक्षिक सम्मेलन में मौजूद अतिथि।
करौली. अंजनी माता मंदिर के पास सारथी सेवा सदन में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी रामकेश मीणा, संघ के प्रदेश प्रवक्ता रमेशचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा व जिला महामंत्री लज्जाराम गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री ने सम्मेलन के पहले दिन शिक्षकों की समस्याओं पर लिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी। शिक्षकों को पोषाहार व दुग्ध योजना से मुक्त करने, बीएलओ दायित्व से अलग करने,एनपीएस स्थान पर ओपीएस लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने पर चर्चा की। सम्मेलन में संघ के हिण्डौन ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, सुनील गोयल, नादौती ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद मीणा ने सम्बोधित किया। मंच संचालन रोहित कुमार मीणा जिला महासमिति सदस्य ने किया। हिण्डौन ब्लॉक प्रवक्ता सुनील बंसल ने बताया कि सम्मेलन में २०० से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
बालिका शिक्षा
पर दिया जोर
करौली. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला सम्मेलन शुक्रवार को यहां ट्रक यूनियन स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना थे। अध्यक्षता केसरसिंह नरुका ने की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) देवेन्द्र पाल तोमर, एसएसए के एडीपीसी अशोक शर्मा, रसमा के एडीपीसी इन्द्रेश तिवाड़ी तथा संगठन के संयुक्त संभाग मंत्री अजय शर्मा भी अतिथि बतौर मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेशचन्द शास्त्री ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। सम्मेलन में संघ के जिलाध्यक्ष दिनेशचन्द शर्मा व उपशाखाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विद्यार्थी शिक्षक
की पूंजी
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाइट प्रधानाचार्य तेजाङ्क्षसह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने राज. उप्रावि क्रमां ७ में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही शिक्षक की पूंजी है। बालक ही शिक्षक का दर्पण होते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता, सुधार, प्रभावी प्रार्थना सभा पर रमेश पाराशर ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष रामगोपाल माली ने की। संचालन जिला मंत्री महेश शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को जिला शाखा का चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान ब्रह्मानंद वशिष्ठ, ब्रह्मानंद सेन, रामनिवास पाराशर, गोविन्द मौजूद रहे।
शैक्षिक सम्मेलन आज
करौली. अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ करौली जिले का जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार दोपहर बारह बजे बस ऑपरेटर धर्मशाला गुलाब बाग में होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कांति किशोर लवानिया करेंगे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया होंगे।
Published on:
29 Sept 2018 11:41 am
