
मतदान केन्द्रों पर करें व्यवस्थाएं
सपोटरा. यहां उपखण्ड कार्यालय में सपोटरा विधानसभा प्रेक्षक आरएस मित्रा ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी तारामति वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों एवं क्षेत्र में चुनाव सम्बन्धी सुविधाओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को बूथों पर जाकर स्थिति देखने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों एवं मतदान वाले रास्ते में किसी प्रकार की अड़चन हो तो उसका तुरन्त समाधान करने की बात कही। इसके लिए मण्डरायल व सपोटरा विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत के माध्यम से केन्द्रों की स्थिति ठीक करने की बात कही। सेक्टर ऑफिसरों से अपने क्षेत्र के बारे में चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। थाना थानाधिकारी को आपराधिक किस्म के लोगों को पाबंद करने की बात कही। क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की
बात कही।
पर्यवेक्षक ने किया संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
पटोंदा. विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक टीके शिव ने बुधवार को श्रीमहावीरजी क्षेत्र के संवेदनशीन मतदान केन्द्रों को निरीक्षण किया। मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रोटोकॉल अधिकारी आरके जैन ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक ने क्षेत्र के पटोंदा, बनवारीपुर, सनेट, दानालपुर, कजानीपुर, इरनिया, हिंगोट, चांदनगांव, अकबरपुर, सहित करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंच विधानसभा चुनाव के लिए स्थापित संवेदनशील मतदान केंद्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यवेक्षक ने मौके पर मौजूद बीएलओ को मतदाताओं के मुताबिक सुविधा विस्तार करने की बात कही। इस दौरान गिरदावर निहालसिंह, हरगोविन्द सिंघल आदि मौजूद थे।
(निज संवाददाता)
व्यवस्थाओं का
लिया जायजा
करौली. विधानसभा क्षेत्र करौली के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस पी.एस. रेड्डी ने बुधवार को करौली विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि रेड्डी ने धर्मशाला पंच फरैटियान के मतदान केन्द्र संख्या 136 .137, बस ऑपरेटर धर्मशाला गुलाब बाग के मतदान केन्द्र संख्या 138 , राबाउमावि बजीरपुर गेट के मतदान केन्द्र संख्या 128 129, राउप्रा बापू विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 130, राबामावि सीताबाड़ी के मतदान केन्द्र संख्या 135, भारत स्काउट गाईड कार्यालय चौबे पाड़ा के मतदान केन्द्र संख्या 126 , राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 125, कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी के मतदान केन्द्र संख्या 16 0, रामावि हरनगर के मतदान केन्द्र संख्या 172, राउमावि खूबनगर के मतदान केन्द्र संख्या 174 व 175 आदि मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
Published on:
22 Nov 2018 11:43 am
