6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं सजाई रंगोली, कहीं निकाली रैली

सपोटरा/गोठरा. सपोटरा मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण स्कूलों के छात्रों ने मतदान की जागरूकता के लिए रंगोली सजाई। रंगोली सजाकर मतदान अवश्य करने की बात कही।
2 min read
Google source verification
karauli

कहीं सजाई रंगोली, कहीं निकाली रैली

सपोटरा/गोठरा. सपोटरा मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण स्कूलों के छात्रों ने मतदान की जागरूकता के लिए रंगोली सजाई। रंगोली सजाकर मतदान अवश्य करने की बात कही। सपोटरा के राजकीय उमावि के प्रधानाचार्य केदारलाल मीना ने बताया कि विद्यार्थियों ने स्कूली परिसर में रंगोली बनाई। इसी प्रकार सपोटरा क्षेत्र के अमरगढ़, कालागुडा, गोठरा, डाबरा, डिकोली, चौड़ागांव, हाडौती आदि सहित सभी सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने रंगोली सजाई। नारौली के राउमावि के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य रामनिवास मीना ने बताया कि विद्यार्थियों ने मतदान को जागरूक करने को रंगोली सजाई।
लांगरा. सेक्टर मजिस्ट्रेट रामअवतार मीना व चेतराम मीना ने गुरुवार को बूथ और अटल सेवा केन्द्रों पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। राम अवतार मीना ने विद्यार्थियों की जागरूकता सम्बन्धी रैली आयोजित की। जिसके माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया। राम अवतार मीना ने बताया कि सभी बूथों पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्थाएं कर ली है। बूथों तक पहुंचने के रास्तों को ठीक कराया जा रहा है। सोमवार को बाटदा गांव में छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

२५ से शुरू होगा लोकतंत्र सरगम
करौली. विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र का सरगम कार्यक्रम 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि 25 को शहरी क्षेत्र में कैण्डल मार्च, साथी कदम बढ़ाना वोट डालकर आना, २६ को राज्यकर्मी एवं सर्विस वोटरों को बैण्ड वादन के बाद शपथ ग्रहण राष्ट, के सम्मान में लोकतंत्र की शान में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में 27 नवम्बर को ग्रामीण क्षेत्रों में वोट बारात कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 को महिलाओं के लिए रंगोली, म्हारो वोट म्हारो हक के लिए, 29 को पुरुषों के लिए वोट मैराथन के माध्यम से पढ़कर परखकर वोट डालेंगे के प्रति जागरुक किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साईकिल रैली के माध्यम से धन से न धान से वोट करेंगे ध्यान से एवं नवयुवकों को जागरुक बनाने के लिए मोटर बाइक, साइकिल रैली का आयोजन कर हम शान से वोट डालने मान से जैसे संदेश देकर जागरुक किया जाएगा।