धीमा जहर घुला इस पानी में
करौली, हिंडौन व सिरोही के गांवों में जैसे—तैसे निकल रहा पानी पीने योग्य नहीं है। फ्लोराइडयुक्त पानी के सेवन से ग्रामीणों में दांत खराब होना, पीला पडऩा, दांतों में दर्द, महिलाओं के घुटने जाम होना, बालों का पकना आदि बीमारियों हो रही हैं। इसके अलावा इस पानी के सेवन से पशुओं में भी बीमारियों के लक्षण दिख रहे हैं।