10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी नदी के तटों में ऐसे आएगी हरियाली…पढि़ए खबर

हरे-भरे होंगे कटनी नदी के किनारे, दोनों ओर बनेगा पैदल ट्रैक, नगर निगम तैयार करा रहा 20 करोड़ से अधिक का कटनी रिवर फ्रंट संरक्षण व विकास प्रोजेक्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:14 PM IST

banks of Katni river will become beautiful

banks of Katni river will become beautiful

कटनी. सबकुछ अच्छा रहा तो बहुत जल्द कटनी नदी के दोनों किनारे हरे-भरे नजर आएंगे। दोनों ओर पैदल ट्रैक पर चहल-कदमी करने के साथ ही चौपाटी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। नगर निगम कटनी रिवर फं्रट संरक्षण व विकास प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। 20 करोड़ 58 लाख के प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार से राशि का मांग पत्र भेजा गया है। कटनी नदी के कटाएघाट से लेकर आधारकाप तक के दोनों किनारों को सुंदर बनाने के लिए निगम ने प्रोजेक्ट तैयार कराया है। योजना में दोनों ओर पौधे लगाने के साथ छोटे-छोटे गार्डन विकसित करने और उन स्थानों पर लोगों के बैठने बैंच आदि बनाया जाएगा। इसके अलावा फव्वारा और दोनों ओर पैदल ट्रैक भी बनाने की योजना है ताकि लोग नदी के किनारों का आनंद उठा सकें। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने निगम परिषद की बैठक में भी प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें राशि का इंतजाम करने की भी चर्चा हुई है।
दो चरण में काम कराने की योजना
रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दो चरण में पूरा कराने की योजना बनाई गई है। जिसमें पहले चरण में कटाएघाट से कटनी नदी पुल तक काम कराया जाएगा। उसके पूरा हो जाने पर दूसरे चरण में चांडक चौक से आधारकाप तक के किनारों को शामिल किया जाएगा। पौधरोपण से नदी के किनारों के कटाव को रोकने के साथ तटों को हरा-भरा बनाने का कार्य प्रोजेक्ट में किया जाएगा।
अस्थाई रूप से खड़े होंगे ठेले
नदी तटों पर पैदल टै्रक, बैठने की व्यवस्था के साथ ही लोगों के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराने को योजना में शामिल किया गया है। जिसमें गाटरघाट, मोहन घाट, मसुरहा घाट जैसे स्थानों में अस्थाई रूप से ठेेले व झूले आदि लगाकर छोटी-छोटी चौपाटी भी डेवलप करने की योजना है।
खास बातें-
- 20 करोड़ 58 लाख से काम कराने की है योजना
- कटनी नदी के कटाएघाट से आधारकाप तक दोनों तटों पर कराए जाएंगे काम
- पौधे लगाने के साथ छोटे-छोटे गार्डन होंगे डेवलप
- बैठने के लिए बैंचों व फव्वारे लगाने की भी योजना
- पहले चरण में कटाएघाट से चांडक चौक तक व दूसरे चरण में आधारकाप तक कराया जाएगा काम
- राज्य शासन से राशि के लिए किया गया पत्राचार

इनका कहना है...
कटनी नदी के तटों को सुंदर बनाने, कटाव रोकने पौधे लगाने के साथ लोगों को मनोरंजन के स्थल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। कटाएघाट से आधारकाप तक दोनों ओर हरियाली के साथ गार्डन, पैदल ट्रैक और चौपाटी डेवलप करने को योजना में शामिल किया गया है। जिसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है और सीएम से भी राशि मांगी गई है।
शशांक श्रीवास्तव, महापौर