10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर बोले पेड़ बनने तक होगी देखभाल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: जागृति पार्क में उमड़े प्रकृति प्रेमी, पहाड़ी के कोने-कोने में किया पौधरोपण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 23 Jul 2018, 10:18 PM IST

Care will be done until planting trees become planted

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: जागृति पार्क में उमड़े प्रकृति प्रेमी, पहाड़ी के कोने-कोने में किया पौधरोपण

कटनी. मानव जीवन के लिए जरुरी है आक्सीजन और आक्सीजन के जरुरी है हरे-भरे पेड़। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में 22 जुलाई को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी जागृति पार्क पहुंचे। हाथों में पौधे लेकर गड्ढे खोदे और पौधरोपण किया। जागृति पार्क के पीछे 6 एकड़ सरकारी भूमि को पौधरोपण के लिए कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जागृति पर्यावरण विकास संधारण समिति को दिया है। समिति के प्रमुख डॉ. संजय निगम ने बताया कि पत्रिका के पौधरोपण के अभियान के बाद जागृति पार्क में शहर के विशिष्टजन प्रत्येक रविवार पहुंच रहे हैं। निश्चित ही इस अभियान के बाद जागृति पार्क में हरे-भरे वृक्षों का जंगल होगा। रविवार को पौधरोपण करने वाले प्रकृति प्रेमियों ने कहा पौधों के पेड़ बनने तक होगी देखभाल। स्वच्छ राजनीति के चलाए जा रहे अभियान से जुड़े पत्रिका चेंजमेकर हर्ष पांडेय ने जागृति पार्क पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा पत्रिका का यह अभियान समाज को नई दिशा देगा। झूलेलाल समिति माधवनगर के सदस्य बड़ी संख्या में जागृति पार्क पहुंचे। पौधरोपण किया। समिति के बंटू रोहरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है। पत्रिका अभियान में उन्होंने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। रविवार सुबह एडीपीओ अभिषेक मेहरोत्रा बच्चों सहित जागृति पार्क पहुंचे और फलदार पौधों का रोपण किया। पत्रिका अभियान में एडीपीओ ज्योति झारिया, दिनेश कुमरे व मनोज पटेल ने भी पौधरोपण किया।


- लोगों को आक्सीजन के लिए पेड़ों का होना जरुरी है। पर्यावरण जागरुकता की दिशा में पत्रिका का अभियान अनुकरणीय है।
मिथिलेष जैन अधिवक्ता व जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस

- जागृति पार्क एक की तरह दो में भी हरियाली होगी। पत्रिका के अभियान से पर्यावरण को संरक्षित करने नागरिक रुचि ले रहे हैं।
डॉ. संजय निगम जागृति पर्यावरण विकास संधारण समिति

- पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से अच्छा है। हरे-भरे पेड़ वर्तमान में बेहद जरुरी है।
डॉ. अमित कुमार नवानी

- शहर की लगातार बढ़ती आबादी की तुलना में जरुरी ऑक्सीजन का इंतजाम जागृति पार्क से ही होगा। अच्छा है लोग पौधरोपण कर रहे।
प्रकाश कनौजिया नागरिक

- हम अपने वार्ड के दूसरे साथियों से भी कहते हैं कि वे जागृति पार्क में पौधरोपण करें। हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
श्रुति जैन छात्रा

- पर्यावरण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। हम समय रहते चेतेंगे तभी आने वाला भविष्य मानव स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।
पंकज दुबे नागरिक