31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों की हो रही जांच, मास्क लगाने की सलाह

सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर रही पुलिस की नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 19 Mar 2020, 6:48 PM IST

coronavirus2.jpg

corona

कटनी। कोरोना वायरस को लेकर जिले की सीमाओं में दूसरे जिलों से प्रवेश करने वाले वाहनों पर बुधवार को जिले की पुलिस की विशेष नजर रही। पुलिस ने वाहनों को रोककर उनकी जांच कर जानकारी ली। साथ ही बिना मास्क के चलने वालों को मास्क लगाकर चलने की सलाह दी गई।
एसपी ललित शाक्यवार ने संक्रमण के चलते शहर में प्रवेश करने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसमें वाहनों की जांच करने और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति के बीमार समझ में आने पर उसकी जांच जिला अस्पताल में कराने को कहा था। इसी के चलते शहर में पन्ना नाका व झिंझरी नाका के साथ अन्य नाकों पर टीम ने जांच की। पन्ना नाका में यातायात पुलिस के सूबेदार विनोद दुबे व टीम ने सतना, रीवा, पन्ना, दमोह सहित अन्य ने मार्ग से आने वाले चारपहिया वाहनों की जांच की। साथ ही लोगों को संक्रमण से बचने मास्क लगाने की सलाह दी। शहर में जबलपुर की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों की माधवनगर पुलिस ने जांच की। एएसआइ दिनेश करौसिया के साथ टीम ने जांच की। इसके अलावा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के थानों की टीमों ने भी वाहनों की जांच की।

होटलों, लाज की भी जांच

एसपी के निर्देश पर वाहनों के साथ ही होटलों व लॉज में रुकने वाले बाहरी लोगों की भी जानकारी लेने पुलिस ने जांच की। माधवनगर, कोतवाली, कुठला थाना क्षेत्र की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र की होटलों व लाज में ठहरे लोगों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा, अफवाहों से बचें, रहें सावधान

कलेक्टर एसबी सिंह ने लोगों को कोरोना वायरस की अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा वैश्विक स्वास्थ्य विभीषिका बन चुके कोरोना से बचने के लिए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। जाना जरूरी हो तो मुंह और नाक दोनों को रुमाल या मास्क से ढंकें। अन्य व्यक्तियों से एक से दो मीटर की दूरी बनाएं। अधबंद कोहनी में मुंह लगाकर ही खांसें। एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर या साबुन, पानी से बार-बार हाथ धोते रहें। जानवर या मांस को छूने के बाद भी हाथ धोना अनिवार्य है। तत्काल हाथ साफ नहीं कर पाने की स्थिति में मुंह, आंख और नाक को छूने से बचें। सर्दी, तेज बुखार, सांस फूल रही है तो तुरंत जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परीक्षण कराएं।