21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहर खाकर अस्पताल तक नहीं पहुंच सका ये प्रेमी जोड़ा, रास्ते में टूट गई सांसे

बरही थाना क्षेत्र का मामला, करौदीखुर्द के निवासी हैं दोनों मृतक, जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
Couple of suicides in katni

Couple of suicides in katni

कटनी/बरही. बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अबतक मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज न होने के कारण आत्महत्या के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि करौंदीखुर्द निवासी दुर्गेश पिता विश्वकर्मा (२५) एवं रविता गोड़ (2२) सोमवार सुबह बरही-करौंदीखुद मार्ग पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाए गए। यहां से १०८ की मदद से उन्हें बरही अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालात गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने रास्ते में दमतोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि युवक-युवती प्रेमी युग्ल थे और अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। युवती जहां अविवाहित थी वहीं युवक का विवाह हो चुका था। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जेब में मिला ट्रेन का टिकट
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब में कटंगीखुद से बरही का टिकट मिला है। संभवत: दोनों रात में कंटगीखुद से बरही आए थे और बरही से करौंदीखुर्द जाने के लिए निकले थे। घर पहुंचने के पहले रास्ते में ही दोनों ने जहर खाया है।
-----------------------------
यात्री का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कटनी. रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि १७ वर्षीय नाबालिग को बस स्टैंड से पकड़ा गया है, उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ५ मार्च को रेवांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री देवेन्द्र सिंह का पर्स व मोबाइल चोरी किया था। पीडि़त की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।