30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Lockdown: सब्जी मंडियों से मिली राहत तो अब शहर में बढ़ गई ये परेशानी…

पेंशन, हितग्राहीमूलक योजनाओं का पैसा खातों में आने से बैंकों बढ़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंथ का पालन कराने पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 16 Apr 2020, 7:22 PM IST

Crowd looking outside the banks

बैंक के बाहर कतार लगवाते थाना प्रभारी।

कटनी. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले प्रशासन के लिए सब्जी मंडियों की व्यवस्था बनाने परेशान होना पड़ा। सब्जी विक्रेताओं को छह स्थानों पर बांटने के बाद पिछले चार दिनों से भीड़ को प्रशासन नियंत्रित कर पाया है तो अब बैंकों ने परेशानी बढ़ा दी है। बैंक खातों में दिव्यांग, निराश्रित, विधवा पेंशन सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की राशि आ रही है। बैंकों के अंदर भीड़ न लगे, इसको लेकर प्रबंधन गेट से कतार लगाकर लोगों का लेनदेन निपटा रहे हैं और इसके चलते गेट पर सुबह से भीड़ लग रही है। जिसमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है, जो सुबह से ही बैंक के गेट में आकर बैठ जाती हैं और उनको निर्धारित दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी शहर के सुभाष चौक से लेकर विश्वकर्मा पार्क तक है। यहां पर एक लाइन से चार बैंक हैं और उनमें लगने वाली भीड़ को सोशल डिस्टेंथ का पालन कराने में पुलिस को पिछले तीन-चार दिनों से खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा घंटाघर के पास स्थित बैकों में भी ऐसी ही परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को सुभाष चौक में स्थिति यह रही कि बैंकों के बाहर लगी भीड़ को दूर-दूर खड़े कराने कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा बल के साथ एक घंटे से अधिक परेशान रहे और विश्वकर्मा पार्क व सुभाष चौक में अंदर गलियों तक कतार लगवानी पड़ी।

लॉक डाउन में बढ़ गई मुसीबत, दाना के लिए करना पड़ रहा जुगाड़..

छाया के भी नहीं प्रबंध
पिछले तीन-चार दिनों से लगाता पारा भी बढ़ता जा रहा है। तेज धूप बैंकों के बाहर लोग कतार में खड़े होते हैं और बैंक प्रबंधनों की ओर से छाया की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। वहीं लॉक डाउन के चलते लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और बैंकों की ओर से पानी का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है।