30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौवंश तस्करी के नाम पर पैसों की मांग फिर तोडफ़ोड़ कर जलाया वाहन, पुलिस भी घायल

निपनिया गांव में दोपहर में एक संगठन से जुड़े हुए कुछ युवक आदिवासी मोहन सिंह गोड़ के यहां पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2021, 12:31 PM IST

गौवंश तस्करी के नाम पर पैसों की मांग फिर तोडफ़ोड़ कर जलाया वाहन, पुलिस भी घायल

गौवंश तस्करी के नाम पर पैसों की मांग फिर तोडफ़ोड़ कर जलाया वाहन, पुलिस भी घायल

कटनी. बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपरिया में एक संगठन से जुड़े युवकों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट , तोडफ़ोड़ व आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया है। जिसमें एक वाहन भी जल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने आरक्षक पर भी हमला बोल दिया। काफी मश्क्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया व घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम निपनिया गांव में दोपहर में एक संगठन से जुड़े हुए कुछ युवक आदिवासी मोहन सिंह गोड़ के यहां पहुंचे। कहा कि तुम गौवंश की तस्करी करते हो और अवैध तरीके से उससे रुपयों की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ। जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और सभी ग्रामीणों ने मिलकर युवकों को खदेड़ दिया।

हथियार लेकर पहुंची भीड़

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर संगठन से जुड़े हुए लगभग आधा सैकड़ा से अधिक युवक लाठी, डंडा, बेसबॉल सहित अन्य हथियार लेकर फिर गांव पहुंचे और मोहन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसमें गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और संगठन से जुड़े युवाओं की जमकर धुनाई करते हुए फिर खदेडऩा शुरू हुआ। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई थी, पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया और दोनों पक्षों से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

आरक्षक से मारपीट
जानकारी के अनुसार आरक्षक शिवसिंह भी निपनिया गांव पहुंचे थे। हमलावरों को शांत कराने प्रयास किया तो आरोपियों ने आरक्षक पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास विजय कुशवाहा, दीपक मिश्रा, रोहित सोनी, सानू ठाकुर, रोहित मिश्रा, पुन्नू पटेल, किशन यादव सहित अन्य युवकों ने मारपीट करते हुए आरक्षक मोटर साइकिल में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने, तोडफ़ोड़ करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना शुरु कर दी गई है।

आयुष्मान कार्ड का स्टे्टस जानने इस नंबर पर करें कॉल या व्हाट्स-एप मैसेज

वाहन में लगाई आग
बता दें कि इस मामले में संगठन से जुड़े हुए रोहित सोनी, दीपक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है। इसमें मारपीट की घटना में ग्रामीण अमोघ सिंह को गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने एक मोटरसाइकिल में भी तोडफ़ोड़ करते हुए जला दी है। इस घटनाक्रम के बाद से त्योहार में गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी, काफी मश्क्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया है।

हज यात्रियों के लिए खुशखबर, इस तारीख तक करें आवेदन


इनका कहना है
गांव में एक संगठन से जुड़े युवक एक व्यक्ति पर गौवंश तस्करी का आरोप लगाते हुए अवैध तरीके से रुपयों की मांग की थी, जिसको लेकर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने खदेड़ा तो बड़ी संख्या में युवक पहुंचे, जिसके चलते विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षा के लोग घायल हैं। दो वाहनों को भी क्षति पहुंची है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
अमन मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी बहोरीबंद