31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला संबंधी अपराधों को लेकर डीआइजी ने कही ये बात…पढि़ए खबर

महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता से करें कार्य, डीआइजी ने कंट्रोल रूम में ली बैठक, अपराधों की समीक्षा की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 24 Jul 2019, 9:41 PM IST

DIG instructed in the meeting

अधिकारियों की बैठक लेते डीआइजी

कटनी. पुलिस कंट्रोल रूम में डीआइजी भगवत सिंह चौहान ने शाम को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अपराधों की समीक्षा की और लंबित अपराधों को जल्द से जल्द निपटाने के साथ ही गंभीर अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। डीआइजी चौहान ने थाना प्रभारियों से कहा कि महिला संबंधी अपराधों में संवदेनशीलता के साथ और त्वरित कार्रवाई करें। जिले में अवैध शराब, सट्टा, जुआ आदि अपराधों के रोकथाम के लिए कार्रवाई करने को भी डीआइजी ने कहा। इस दौरान एसपी ललित शाक्यवार, एएसपी संदीप मिश्रा, तीनों अनुभाग के डीएसपी, सभी थानों के प्रभारी सहित मौजूद थे।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आए लोग...देखिए वीडियो

जब्त 40 किलो मादक पदार्थों का हुआ नष्टीकरण
जिले के थानों में अपराधियों से जब्त किए गांजा का नष्टीकरण कैमोर एसीसी फैक्ट्ररी में कराया गया। नष्टीकरण में जबलपुर में पकड़े मादक पदार्थ भी शामिल रहे। डीआइजी भगवत सिंह चौहान, जबलपुर एसपी अमित सिंह व कटनी एसपी ललित शाक्यवार की मौजूदगी में जिले के कुठला, माधवनगर व स्लीमनाबाद थानों में जब्त किए गए 40 किलो गांजा को नष्ट कराया गया और जबलपुर से आए गांजा को भी फैक्ट्ररी की टीम ने नष्ट किया। इस दौरान एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य स्टॉफ मौजूद था।