24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन रास्तों से गुजरने के पहले पढ़ें ये खबर, ये जानवर कर रहे जानलेवा हमला

अवारा श्वानों ने ५४ को बनाया निशाना, काटकर किया घायल, जिला अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन के लिए उमड़ी पीडि़तों की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 14 Feb 2018, 10:56 AM IST

dog murder

dog murder

कटनी. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। शहर की शायद ही कोई सड़क या गली हो जहां इनकी दहशत न हो। राहगीर परेशान हैं। राह चलते कुत्ते हमला कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोज करीब 65-70 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भी इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के कुठला, माधवनगर क्षेत्र, अधारकाप व सार्वजनिक स्थलों में कुत्तों का आतंक सबसे ज्यादा है। सोमवार को ५४ लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में अवारा कुत्तों ने निशाना बनाया। सभी पीडि़त जिला अस्पताल रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। पीडि़त रतिया बाई ने बताया कि कुठला में हर दिन किसी न किसी को कुत्ता काटकर घायल कर रहे हैं। गली से कई बार निकलना दूभर हो जाता है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

READ ALSO: महिला की शह पर दो प्रदेशों के बीच चल रहा गांजे का व्यापार, इस तरह पहुंचाती है माल

नहीं चल रहा अभियान
सुमेरा सिंह ने बताया कि शहर की हर गली में ५ से १० अवारा कुत्ते घूम रहे हैं। जो कभी आपस में भिड़ जाते हैं और किसी पर भी झपट्टा मार देते हैं। नगर निगम द्वारा अवारा कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोडऩे के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए, लेकिन यह अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है। शहर में रेल्वे स्टेशन, गणेश चौक, कचहरी चौक, जिला अस्पताल, मुड़वारा स्टेशन, मिशन चौक, बरगवां, माधवनगर गेट, बस स्टैंड, गोल बाजार, स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज के नीचे, घंटाघर, चौपाटी सहित अन्य कई स्थानों पर धमाचौकड़ी मचाते हैं और काटकर लोागों को घायल कर रहे हैं।

इनपर किया हमला
केस ०१
गणेश प्रसाद उम्र १२ साल निवासी कुठला सोमवार को स्कूल जा रहा था तभी अवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे काटकर घायल कर दिया। गांव में ३-४ लोगों को कुत्ते द्वारा काटे जाने की खबर है।

READ ALSO: मुख्यमंत्री जिला स्वास्थ्य शिविर में नया जीवन पाने की उम्मीद से पहुंचे मरीज, देखें वीडियो

केस ०२
संजय सिंह निवासी जुहली को सोमवार को एक कुत्ते ने निशाना बनाया। संजय सिंह ने बताया कि जब काम से बाहर जा रहा था तभी एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और हमला कर दिया। इसके साथ ही गांव के दस्सू चौधरी और अशोक को भी कुत्ते ने निशाना बनाया।

केस ०३
गुड्डू यादव २३ साल, सोनू यादव निवासी धौरा को भी अवारा कुत्ते ने काटकर जख्मी किया है। गुड्डू ने बताया कि गांव के ३-४ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने काटकर घायल किया। पिछले कई दिनों से गांव में कुत्तों का आतंक है।