3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसीसी सोसायटी चुनाव: 21 प्रत्याशी मैदान में, शबाब पर प्रचार, 3856 लोग चुनेंगे अपने 9 प्रतिनिधि

- इसीसी सोसायटी लिमिटेड के डेलीगेट चुनाव (मध्य रेल कर्मचारी ऋण समिति) के लिए बिगुल बज चुका है। प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं और अपने-अपने समर्थन में प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए हैं। - बता दें कि कटनी चुनाव क्षेत्र से बरगवां स्टेशन से रीठी, स्लीमनाबाद से भदनपुर स्टेशन तक के मध्य सभी शेयर धारक कर्मचारियों द्वारा 9 प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। - इस चुनाव में 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 23 Jun 2019, 9:08 PM IST

Election of Central Railway Employees Cooperative Credit Committee

Election of Central Railway Employees Cooperative Credit Committee

कटनी. इसीसी सोसायटी लिमिटेड के डेलीगेट चुनाव (मध्य रेल कर्मचारी ऋण समिति) के लिए बिगुल बज चुका है। प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं और अपने-अपने समर्थन में प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए हैं। बता दें कि कटनी चुनाव क्षेत्र से बरगवां स्टेशन से रीठी, स्लीमनाबाद से भदनपुर स्टेशन तक के मध्य सभी शेयर धारक कर्मचारियों द्वारा 9 प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इस चुनाव में 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। डब्ल्यूसीआरएमएस के नौ, डब्ल्यूसीआरइएनयू के नौ, 4 उम्मीदवार स्वतंत्र हैं। चुनाव प्रक्रिया कटनी में 26 जून को होगी। इस चुनाव के लिए 7 जून से 10 जून तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 12 को नाम वापसी व उसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। 26 जून को सुबह 7 बजे से 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके 48 घंटे पूर्व 24 जून को सुबह 7 बजे से चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। 27 जून को मतों की गणना होगी और इसके बाद जबलपुर से फाइनल रिजल्ट की घोषणा होगी।

12 दिन में 40 हजार बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 1300 से अधिक बच्चे मिले गंभीर बीमारियों से ग्रसित

गाय, लैम्प, पेड़ व चक्र चुनाव चिन्ह
नामांकन प्रक्रिया, स्कूटनी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दे दिए गए हैं। डब्ल्यूसीआरइयू का चुनाव चिन्ह लैम्प, डब्ल्यूसीआरएम की चुनाव चिन्ह गाय व पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद का चुनाव चिन्ह बरगद का पेड़, निर्दलीय प्रत्याशियों को पेन, ऊगता हुआ सूरज, मु_ी वाला चक्र मुहैया कराया गया है। बता दें कि ये चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष में होते हैं। मंडल रेल प्रशासन द्वारा गुप्त मतदान प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव के लिए पोलिंग बूथ और पोलिंग अफसर में बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर रेल प्रशासन द्वारा भी पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह है पोलिंगवार स्थिति
पोलिंग बूथ पोलिंग अफसर मतदाता
एसएसइ डीजल शेड महेंद्रनाथ यादव 1139
एसएसइसीएनडब्ल्यू एनकेजे आनंद मोहन 662
एरिया ऑफिसर एनकेजे प्रसंन्न कुमार 3856
स्टेशन मैनेजर कटनी संजय दुबे 981