
corona
कटनी. कोरोना पॉजीटिव महिला के सामने आने के बाद लगाए गए टोटल लॉक डाउन का असर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई ड्रोन कैमरे की निगरानी से नजर आया। शहर की सड़कें व बाजारें सूनी दिखीं तो दहशत में घरों से बाहर निकले। टोटल लॉक डाउन से मेडीकल व पेट्रोल पंपों को बाहर रखा गया था लेकिन वहां भी नाममात्र को ही लोग नजर आए। कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा व उनकी टीम ने शहर के मिशन चौक, गर्ग चौराहा, कोतवाली तिराहा सहित अन्य स्थानों से ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की और जहां पर भी लोग बाहर दिखे, वहां तत्काल बल भेजकर लोगों को समझाइश दी गई।
जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर भी बेरीकेट्स लगाए गए थे और अस्पताल के स्टाफ को भी पीछे के रास्ते से प्रवेश दिया गया। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती सिहोरा निवासी सीता सिंह की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिसके बाद टोटल लॉक डाउन घोषित किया गया।
Published on:
30 Apr 2020, 10:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.