कटनी। कटनी की धरा में ऐसे वीर सपूत हुए हैं जिन्होंने ब्रिटिश शासन की बेडिय़ों में जकड़े देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। हम बात कर रहे हैं विजयराघवगढ़ रियासत के राजा प्रयागदास के पुत्र राजा सरयूप्रदास की। 1857 की क्रांति में इस महायोद्धा ने न सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ बगावत शुरु की थी बल्कि ये वे पहले शख्स हैं जिन्होंने अंग्रेज कमिश्नर को गोली दागी थी और फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठी थी चिंगारी। ऐसी वीरता, शौर्यता, देशभक्त की खान का निवास ऐसा है जो देखते ही बनता है। विश्व विख्यात विजयराघवगढ़ का किला जहां की सुरक्षात्मक बनावट, नक्कासी देखने लायक हैं। इस स्थान की खासियत जानकर आप अपने आप को यहां पहुंचने से रोक नहीं पाएंगे।